चोटी पकड़कर बाइक पर बैठाया, फिर गिर गए दोनों…टोंक में सड़क पर पति- पत्नी का हाई वोल्टेज ड्राम – rajasthan Tonk Husband wife high voltage drama Man dragged her with hairs lcltm

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 26, 2026



राजस्थान के टोंक जिले के देवली कस्बे में पति-पत्नी के बीच सरेराह हुआ विवाद चर्चा का विषय बन गया है. जहाजपुर चूंगी नाका रोड पर एक निजी नर्सिंग होम के सामने हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक अपनी पत्नी के बाल पकड़कर उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. और पढ़ें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला दर्द से कराहते हुए लगातार विरोध कर रही थी, लेकिन युवक उसे खींचता रहा. सड़क पर यह पूरा घटनाक्रम करीब 15 से 20 मिनट तक चलता रहा. इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई, मगर किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई.

स्थिति तब और बिगड़ गई जब युवक बाल पकड़कर महिला को बाइक पर बैठाने का प्रयास कर रहा था. संतुलन बिगड़ने से दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े. इसके बावजूद युवक का व्यवहार आक्रामक ही बना रहा. राहगीरों के बीच इस घटना को लेकर आक्रोश देखा गया, लेकिन हस्तक्षेप की जगह अधिकतर लोग तमाशबीन बने रहे.

बाद में कुछ लोगों ने युवक को पुलिस बुलाने की चेतावनी दी. बताया जाता है कि इसके बाद वह महिला को साथ लेकर वहां से चला गया. घटना में शामिल दंपति कहां के रहने वाले हैं और उनके बीच विवाद की असली वजह क्या थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर चर्चा तेज है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा संज्ञान लेने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल मामले में आधिकारिक पुष्टि या शिकायत की जानकारी सामने नहीं आई है.
—- समाप्त —-



Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment