दिल्ली: द्वारका के बाद अब सुभाष नगर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने ली डिलीवरी बॉय की जान – delhi delivery boy died subhash nagar road accident alleged drunk driver ntc drmt

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 21, 2026


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हाल ही में हुए द्वारका सड़क हादसे का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था और अब दिल्ली में एक और जानलेवा हादसा हो गया है जिसमें एक डिलीवरी बॉय की जान चली गई है.

ये मामला दिल्ली के सुभाष नगर इलाके का है, जहां एक तेज रफ्तार गाड़ी ने जोमैटो के डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी. ये घटना सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है. एक्सीडेंट के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

चश्मदीदों के मानें तो गाड़ी चलाने वाला आरोपी नशे में था. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसकी कार भी जब्त कर ली है.

द्वारका में भी हुआ था सड़क हादसा

बता दें कि 3 फरवरी को दिल्ली के द्वारका में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक हादसे में साहिल धनेशरा (23 वर्ष) की मौत हो गई थी. एसयूवी चला रहे एक नाबालिग ने साहिल की बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें उसकी जान चली गई. नाबालिग होने की वजह से पुलिस ने आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच चल रही है.

—- समाप्त —-



Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment