दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग, बाल-बाल बचे – Firing on Car of a Lawyer Associated with Lawrence Bishnoi Legal Team in Delhi lclnt

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 24, 2026



दिल्ली में ISBT के नजदीक अज्ञात हमलावरों ने एक कार पर फायरिंग कर दी. जानकारी के अनुसार, यह कार लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े एक वकील की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब चार राउंड गोलियां चलाईं. गनीमत रही कि इस हमले में वकील बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है. और पढ़ें

पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि क्या हमले से पहले वकील को किसी तरह की धमकी दी गई थी. चूंकि वह लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े बताए जा रहे हैं, इसलिए मामला सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए. जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि वारदात के पीछे किसी प्रतिद्वंद्वी गैंग की भूमिका है या फिर यह निजी दुश्मनी का परिणाम हो सकता है.

रोहित शेट्टी के घर हुई थी फायरिंगहाल ही में रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. इस मामले में गैंग से जुड़े आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने वास्तव में इस हमले का निर्देश दिया था या नहीं, और रोहित शेट्टी को निशाना बनाने के पीछे क्या वजह थी.
—- समाप्त —-



Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment