दूसरी शादी में दुल्हनिया संग रोमांटिक हुए शिखर धवन, किया Liplock, डांस से मचाया धमाल – newlymarried Shikhar Dhawan romance with bride Sophie Shine liplock on mandap varmala video tmovf

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 22, 2026


Shikhar Dhawan Second Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन इस समय लाइफ के सबसे हैप्पी फेज में हैं. 40 साल के शिखर धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दूसरी शादी कर ली है. वेडिंग फंक्शन काफी ग्रैंड अंदाज में हुआ. शिखर और सोफी की शादी की कई तस्वीरे और वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं. दोनों साख में ‘मेड फॉर ईच अदर’ लग रहे हैं. 

दुल्हन को किया Kiss

शिखर धवन और सोफी की शादी से उनका एक अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कपल एक दूसरे पर प्यार लुटाता नजर आ रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि अपनी स्वीटहार्ट सोफी को वरमाला पहनाने के बाद शिखर धवन काफी रोमांटिक हो जाते हैं. वो उन्हें प्यार से गले लगा लेते हैं. शिखर धवन और सोफी फिर स्टेज पर ही एक दूसरे को लिपलॉक करते हैं. कपल की सिजलिंग केमिस्ट्री देखते ही बनती है. दोनों एक दूसरे संग काफी खुश नजर आए. 

 

 

शादी में झूमे शिखर धवन

शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में वो अपनी लेडी लव सोफी की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी फोटो में कपल खुशी से झूमता दिखाई दिया. दोनों की मिलियन डॉलर स्माइल देखकर उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

शिखर धवन और सोफी शाइन की वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं. फैंस न्यूलीमैरिड कपल को शादी की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं और उन्हें हमेशा यूं ही खुश रहने की दुआएं भी दे रहे हैं. 

 

खास है वेडिंग लुक

शादी में शिखर धवन और सोफी शाइन ‘व्हाइट और आइवरी’ वेडिंग आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे. वेडिंग वेन्यू की थीम भी उनके आउटफिट से मैच करके रखी गई थी. शिखर के व्हाइट शेरवानी में ठाठ देखने को मिले. वहीं, उनकी दुल्हनिया आइवरी कलर के लहंगे में दिखाई दीं, जिसपर ऑरेंज कलर का फ्लोरल वर्क हुआ है. वो वेडिंग लुक में गॉर्जियस लगीं. 

बता दें कि शिखर धवन की सोफी से ये दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी से साल 2012 में हुई थी. मगर बाद में दोनों का तलाक हो गया था. इस शादी से उनका एक बेटा भी है, जो अपनी मां के साथ रहता है. तलाक के बाद शिखर धवन ने अब दूसरी बार शादी करके घर बसा लिया है. हमारी तरफ से भी उन्हें शादी की ढेरों बधाई. 

—- समाप्त —-



Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment