पत्नी से बीच सड़क मारपीट, बाल पकड़ बाइक पर बैठाने की कोशिश, फिर दोनों गिरे, Video – tonk devli husband assault wife road viral video viral lclar

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 25, 2026



राजस्थान के टोंक जिले के देवली कस्बे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने सरे राह अपनी पत्नी के साथ मारपीट की. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. और पढ़ें

बताया जा रहा है कि यह घटना जहाजपुर चूंगी नाका रोड पर एक निजी नर्सिंग होम के सामने की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार पति अपनी पत्नी के बाल खींचकर उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने की कोशिश कर रहा है. पत्नी दर्द से कराहती रही और अपने पति की इस हरकत का विरोध करती रही.

जहाजपुर रोड पर 20 मिनट तक चलता रहा हंगामा

करीब 15 से 20 मिनट तक यह पूरा घटनाक्रम सड़क पर चलता रहा. इस दौरान वहां से कई लोग गुजरते रहे, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की. पति बार-बार पत्नी की चोटी पकड़कर उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश करता रहा.

स्थिति तब और बिगड़ गई जब बाल पकड़कर खींचतान के दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और पति-पत्नी बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े. इसके बावजूद कुछ समय तक विवाद जारी रहा.

पुलिस बुलाने की धमकी के बाद भागे दोनों

बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी. यह सुनते ही पति अपनी पत्नी को साथ लेकर वहां से चला गया. दोनों कहां के रहने वाले थे और उनके बीच विवाद की वजह क्या थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
—- समाप्त —-



Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment