बर्न इंजरी का इलाज कराने आ रहा था मरीज, डॉक्टर-नर्स भी थे सवार, क्रैश होकर जंगल में गिरा विमान – ranchi delhi air ambulance crash chatra Jharkhand lclk

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 23, 2026



झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक चार्टर्ड एयर एंबुलेंस विमान सोमवार शाम चतरा जिले के घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में हुआ. जिले के एसपी सुमित अग्रवाल ने कहा कि वो खुद मौके पर पहुंच रहे हैं, उसके बाद पता चलेगा कि इसमें कुल कितने लोगों की जनहानि हुई है. और पढ़ें

प्लेन क्रैश में मरीज की मौत

अभी तक आई जानकारी के मुताबिक संजय कुमार नाम के मरीज को बर्न इंजरी होने के बाद इलाज के लिए दिल्ली लाया जा रहा था लेकिन विमान क्रैश होने के बाद उनकी मौत हो गई. जो विमान क्रैश हुआ है उसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-AJV था. यह Beechcraft King Air BE9L प्रकार का एयरक्राफ्ट था, जिसका संचालन Redbird Airways Pvt. Ltd. द्वारा किया जा रहा था. विमान ने रांची से करीब शाम के सात बजकर सात मिनट पर  (1907 IST) पर उड़ान भरी थी और दिल्ली पहुंचने का अनुमानित समय रात के दस बजे था.

विमान में कुल 7 लोग थे सवार

बताया जा रहा है कि यह एक मेडिकल फ्लाइट थी, जिसमें एक मरीज को दिल्ली ले जाया जा रहा था. विमान में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 1 मरीज, 1 डॉक्टर, 1 पैरामेडिक, 2 अटेंडेंट, 1 पायलट (PIC) और 1 सह-पायलट शामिल थे. 

सूत्रों के मुताबिक, शाम के समय विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से अचानक टूट गया. इसके कुछ ही देर बाद चतरा जिले के जंगल क्षेत्र में विमान के क्रैश होने की सूचना मिली. रांची एयरपोर्ट के निदेशक ने भी फोन पर पुष्टि की कि एयर एंबुलेंस विमान चतरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना कर दिए गए. जंगल क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य में कुछ कठिनाइयों की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल दुर्घटना के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है.

 

 
—- समाप्त —-



Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment