‘मोमो… 500 में मसाज करने वाली’, दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की महिलाओं से नस्लीय टिप्पणी मामले में FIR दर्ज – malviya nagar racial slur case arunachal women bns fir harassment dispute NTC AGKP

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 22, 2026


दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में नॉर्थ-ईस्ट की कुछ महिलाएं अपने चौथी मंजिल के किराए के फ्लैट में एसी लगवाने के लिए बिजली मिस्त्री को बुलाया था. ड्रिलिंग के दौरान धूल निकला और मलबा नीचे की मंजिल पर गिरा, जिससे उनके नीचे रहने वाले पड़ोसी हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन ने आपत्ति जताई. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ जो बाद में और बढ़ गया. ये घटना 20 फरवरी को करीब 3:30 बजे हुई थी.

महिलाओं का आरोप है कि इस विवाद के दौरान उन पर आपत्तिजनक और नस्लीय टिप्पणियां की गईं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कथित आरोपी महिला पूर्वोत्तर की महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करती सुनाई दे रही है. वीडियो में पुलिसकर्मी भी मौजूद दिख रहा है जो स्थिति को शांत कराने का प्रयास कर रहा है. वीडियो में आरोपी महिला की ओर से यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मोमो. 500 में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली.’

महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें मानसिक उत्पीड़न और अपमान का सामना करना पड़ा है. इस मामले में मालवीय नगर थाने में हर्ष सिंह और रूबी जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 79, 351(2), 3(5) और 196 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. धारा 196 गैर-जमानती और संज्ञेय अपराध मानी जाती है. पुलिस के अनुसार किसी को शारीरिक चोट नहीं आई है, लेकिन मेंटल हैरेसमेंट की शिकायत गंभीर है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा… कार-ट्रक के टक्कर में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत

घटना के बाद बिल्डिंग के ब्रोकर ने महिलाओं को सूचित किया कि उन्हें दो महीने के भीतर फ्लैट खाली करना होगा क्योंकि इमारत में मरम्मत का काम शुरू होना है. इस बात ने महिलाओं की सुरक्षा और भविष्य के आवास को लेकर उनके भय और चिंता को बढ़ा दिया है.

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ भेदभाव बंद होना चाहिए.’

पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. यह घटना समाज में आपसी सम्मान और सद्भाव की आवश्यकता को फिर से रेखांकित करती है.

दक्षिण डीसीपी का बयान

मालवीय नगर पुलिस थाना के अंतर्गत 79/351(2)/3(5)/196 BNS (509/506/153A/34 आईपीसी) धाराओं के तहत हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रुबी जैन के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. दोनों निवासी मालवीय नगर हैं और यह मामला कथित नस्लीय दुर्व्यवहार और आपराधिक धमकी से जुड़ा है.

20 फरवरी 2026 को लगभग 3:30 बजे, मालवीय नगर पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत तीन महिलाएं, जो किरायेदार के रूप में रहती हैं, अपने निवास में बिजली की इंस्टालेशन का कार्य करवा रही थीं। इस दौरान कुछ धूल गिरने की वजह से नीचे रहने वाले आरोपियों के घर में समस्या पैदा हुई। इसके बाद आरोप है कि आरोपितों ने शिकायतकर्ता महिलाओं का मौखिक रूप से अपमान किया और उन्हें उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की महिलाओं के रूप में संबंधित कर अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणियां कीं.

दक्षिण डीसीपी ने कहा है कि मामले की जांच पुलिस द्वारा गंभीरता से जारी है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इस मामले को पूरी सावधानी से देख रही है और सभी पक्षों से संपर्क साधकर सत्य का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

—- समाप्त —-





Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment