रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, विमान में सात लोग थे सवार – charter plane missing from radar after takeoff from ranchi airport ntc ksrj

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 23, 2026


रांची एयरपोर्ट के निदेशक ने पुष्टि की है कि एयर एम्बुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित घने जंगलों में क्रैश हो गई है. विमान ने रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए टेकऑफ किया था, लेकिन रास्ते में ही उसका संपर्क रडार से टूट गया.

उस मरीज की मौत हो गई है जिसे इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए लाया जा रहा है. मरीज की पहचान 41 साल के संजय कुमार के रूप में हुई है जिन्हें बर्न इंजरी हुई थी. हादसे की सूचना मिलते ही चतरा जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके की ओर रवाना हो गई हैं. राज्य सरकार और DGCA इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच की तैयारी कर रहे हैं.

विमान में कुल 7 लोग सवार थे. इनमें 01 मरीज, 01 डॉक्टर और 01 पैरामेडिक, 02 अटेंडेंट (मरीज के परिजन), 01 मुख्य पायलट (PIC) और 01 को-पायलट शामिल था.  इनके नाम- अर्चना कुमारी, ध्रुव कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा और विमान पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह हैं.

ह भी पढ़ें: बारामती प्लेन क्रैश मामले को लेकर महाराष्ट्र में उबाल, रोहित पवार ने सरकार को घेरा, CID जांच की मांग की

DGCA का बयान

डीजीसीए (DGCA) ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, ‘23.02.2026 को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 विमान (पंजीकरण संख्या: VT-AJV), जो “रांची-दिल्ली” सेक्टर पर मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) उड़ान भर रहा था, झारखंड के चतरा जिले की कसारिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में चालक दल के दो सदस्यों सहित कुल सात लोग सवार थे.’

बयान में आगे कहा, ‘विमान ने रांची से भारतीय समयानुसार शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी. कोलकाता (एटीसी) के साथ संपर्क स्थापित करने के बाद, शाम 7:34 बजे विमान का संचार और रडार संपर्क टूट गया. जिला प्रशासन की खोज एवं बचाव टीम घटना स्थल पर मौजूद है और जांच के लिए एएआईबी (AAIB) की टीम रवाना की जा रही है.’

चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली है और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही स्थिति की स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी. घटनास्थल घने जंगल से घिरा इलाका बताया जा रहा है, जहां पहुंचना चुनौतीपूर्ण है. 

—- समाप्त —-



Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment