नाव से प्लास्टिक की बोतलें उठाता बुजुर्ग… वायरल वीडियो लोगों को याद दिला रहा है सिविक सेंस – elderly man cleans plastic from alleppey backwaters viral video tstf

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 21, 2026


केरल की खूबसूरत अलप्पी बैकवॉटर्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति पतली लकड़ी की नाव चलाते हुए पानी में फेंकी गई प्लास्टिक बोतलें और कचरा इकट्ठा करते दिखाई देता है. यह वीडियो लोगों को जिम्मेदार सिविक सेंस को याद दिला रहा है. किसी भी टूरिस्ट प्लेस में घुमते वक्त कोई ये प्रकृति को कितना गंदा कर रहे हैं.

वीडियो को कर्नाटक की प्लांट रिटेलर कंपनी रिद्धि प्लांट्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो की शुरुआत एक टेक्स्ट से होती है-क्या सिविक सेंस नया ट्रेंड है?

इसके बाद कैमरा उस बुजुर्ग व्यक्ति को दिखाता है, जो शांत पानी में अपनी छोटी नाव चलाते हुए एक-एक प्लास्टिक बोतल और कचरा उठाता जा रहा है. सुनहरी रोशनी पानी पर पड़ती है और नाव में जमा प्लास्टिक साफ दिखाई देता है.कैप्शन में लिखा गया कि अलप्पी बैकवॉटर्स की खूबसूरती ने हमें मोहित कर लिया था, लेकिन पानी में तैरती इतनी सारी प्लास्टिक बोतलें देखकर मन दुखी हो गया. यह हमें सोचने पर मजबूर कर गया.

देखें वायरल वीडियो

पोस्ट में आगे लिखा है कि अगले दिन उन्होंने उसी बुजुर्ग व्यक्ति को फिर देखा, जो धैर्य से पानी में तैरती बोतलों को इकट्ठा कर रहा था. इसे उन्होंने एक गहरा अनुभव बताया.

कैप्शन में एक लाइन खास थी-सफर सिर्फ यादें लेने के लिए नहीं होता; यह उन जगहों का सम्मान करने के लिए भी होता है जो हमें मेहमान बनाती हैं.और साथ ही लिखा था अगर हम प्लास्टिक लेकर अंदर आ सकते हैं, तो उसे वापस भी ले जा सकते हैं। जिम्मेदार पर्यटन ही अच्छे सिविक सेंस की असली पहचान है.

वीडियो पर लोगों ने जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि हमें अपने देश को साफ रखने के लिए हर तरह से योगदान देना चाहिए.दूसरे यूजर ने कहा यह याद दिलाने वाला दृश्य है कि प्रकृति की रक्षा हर किसी की जिम्मेदारी है.

अलप्पी बैकवॉटर्स, जो केरल का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है और अपने हाउसबोट्स और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है, वहां बढ़ता प्लास्टिक कचरा एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. ऐसे में इस बुजुर्ग का प्रयास सबके लिए एक बड़ी सीख है.

—- समाप्त —-



Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment