‘मैंने इकलौता कमाने वाला खो दिया… अब मेरा कोई नहीं’, नहीं थम रहे डिलीवरी एजेंट की मां के आंसू – delhi delivery agent killed speeding car hit and run accident mother crying ntc ygmr

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 21, 2026


दिल्ली में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मारे गए 25 वर्षीय डिलीवरी एजेंट हेम शंकर की मां रुक्मिणी ने कहा कि उन्होंने परिवार का इकलौता कमाने वाला खो दिया है. रोते हुए उन्होंने कहा, ‘अब मेरा ख्याल कौन रखेगा? मेरा कोई नहीं है.’ यह हादसा शनिवार तड़के करीब 3:26 बजे हुआ.

‘नशे में लग रहा था कार चालक’

हेम शंकर Zepto में डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम करते थे. शनिवार तड़के करीब 3:26 बजे वह इलेक्ट्रिक स्कूटर से जा रहे थे, तभी पीछे से आई एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक चश्मदीदों ने बताया कि कार चालक नशे में लग रहा था और हादसे के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहा था.

‘बेटे ने छोले-भटूरे लाने के लिए कहा’

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रुक्मिणी ने रोते हुए कहा कि शुक्रवार रात घर आने से पहले उनके बेटे ने उनसे छोले-भटूरे लाने के लिए कहा था. उन्होंने कहा, ‘उसने कहा कि वह घर आ रहा है और छोले-भटूरे मंगवाने के लिए कहा. घर आकर उसने जल्दी-जल्दी खाना खाया और निकल गया. उसके बाद उससे कोई बात नहीं हुई.’ उन्होंने कहा, ‘तड़के 3-4 बजे के बीच मुझे हादसे की जानकारी मिली. मैं अस्पताल पहुंची और उसका शव देखा. उन्होंने बताया कि बेटे को उस हालत में देखकर वह बेहोश हो गईं.

‘पहले भी एक एक्सीडेंट कर चुकी थी कार’
 
मृतक के बड़े भाई देवेंद्र ने आरोप लगाया कि आरोपी की कार पहले भी एक हादसे में शामिल थी. उन्होंने कहा, ‘मैं एक शादी में था जब उसके दोस्त का फोन आया. अस्पताल पहुंचने तक वह मर चुका था. पीछे से आ रही काली कार पहले भी एक एक्सीडेंट कर चुकी थी और उसी ने मेरे भाई की बाइक को टक्कर मारी. कार पर 14 चालान लंबित हैं. एफआईआर दर्ज हुई है, लेकिन न्याय मिलेगा या नहीं, पता नहीं.’

पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक मोहित कुमार (27) की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया गया है. वह नजफगढ़ का निवासी और एमसीडी ठेकेदार है. पुलिस ने कार जब्त कर ली है और मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

—- समाप्त —-





Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment