इस सूट की नेकलाइन भी काफी हटकर है, जो ओवरऑल लुक को स्टाइलिश बना रही है. अनारकली सूट की डीप नेकलाइन इसे मॉर्डन फ्यूजन लुक दे रही है. सूट का फ्लोइंग फैब्रिक, बारीक एम्बेलिशमेंट और ग्रेसफुल फिट उनके लुक को रॉयल वाइब दे रहा है. यह खूबसूरत अनारकली सेट ग्रे जॉर्जेट और सिल्क ऑर्गेंजा फैब्रिक से तैयार किया गया है, जो इसे हल्का, फ्लोइंग और बेहद एलिगेंट लुक देता है. इस अनारकली सूट की कीमत करीब 78 हजार 750 रुपये है.
(Photo: Instagram@palaktiwarii)