गले में तार बांधकर कूद गया छत से, रायपुर में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दी जान – Raipur NEET Student Hangs Himself Using GI Wire Probe On lcltm

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 23, 2026


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में शोक की लहर है. मृतक की पहचान पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो भटगांव इलाके में किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था. छात्र ने गले में जीआई वायर बांधकर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि छात्र ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया.

पुलिस परिजनों, मकान मालिक और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही छात्र के मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके. बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र पिछले कुछ समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटा था.

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पढ़ाई का दबाव, निजी कारण या अन्य कोई परिस्थिति इस घटना से जुड़ी है. पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में विस्तृत जांच जारी है.

 

—- समाप्त —-



Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment