‘ये कैसा आदमी है…’, गोविंद नामदेव ने खोला शाहरुख खान का राज, इस चीज से हैरान हुए एक्टर – Govind Namdev surprised to See Shah Rukh khan 20 hour work routine tmovg

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 23, 2026


बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान की सफलता की कहानियां तो सबने सुनी हैं, लेकिन उस कामयाबी के पीछे का खुलासा हाल ही में दिग्गज एक्टर गोविंद नामदेव ने किया है. गोविंद नामदेव, जिन्होंने शाहरुख के साथ फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ में काम किया था. वो किंग खान के काम करने के जज्बे को देखकर दंग रह गए.

एक्टर बताया कि शाहरुख खान एक ऐसे इंसान हैं जो अपनी शारीरिक तकलीफों को दरकिनार कर चौबीसों घंटे काम में जुटे रहते हैं. चाहे सेहत साथ दे या न दे, शाहरुख का कमिटमेंट कभी कम नहीं होता. जानिए गोविंद नामदेव ने शाहरुख के उस रूटीन के बारे में क्या-क्या चौंकाने वाली बातें बताईं.

गोविंद नामदेव ने क्या बताया?
द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में गोविंद नामदेव ने शाहरुख खान के बेमिसाल वर्क एथिक्स पर खुलकर बात की. उन्होंने याद किया कि कैसे शाहरुख अपनी रीढ़ की हड्डी (Spinal Cord) में गंभीर समस्या होने के बावजूद सेट पर पूरी ऊर्जा के साथ मौजूद रहते थे. गोविंद ने हैरानी जताते हुए कहा, ‘पूरी इंडस्ट्री में अगर कोई एक बंदा है जो वाकई 24 घंटे काम कर सकता है, तो वो शाहरुख खान हैं.’ उन्हें यह देखकर ताज्जुब होता था कि कोई इंसान अपनी सेहत की इतनी बड़ी समस्याओं के बाद भी इतना सक्रिय कैसे रह सकता है.

3-4 घंटे की नींद लेते हैं शाहरुख
शाहरुख खान का डेली रूटीन किसी आम इंसान के लिए मुमकिन नहीं लगता. गोविंद नामदेव के अनुसार, शाहरुख दिन भर में मुश्किल से 3 से 4 घंटे की नींद लेते हैं. उसी कम वक्त में उन्हें अपनी एक्सरसाइज भी करनी होती है, फिल्मों के लंबे डायलॉग्स भी याद करने होते हैं और इवेंट्स में परफॉर्म करने भी जाना होता है. गोविंद बताते हैं कि शाहरुख न सिर्फ शूटिंग करते हैं, बल्कि रिबन कटिंग सेरेमनी और स्टेज शो के लिए भी समय निकाल लेते हैं. उन्हें एक साथ इतनी सारी चीजें करते देख गोविंद खुद हैरान रह गए थे कि ये कैसा आदमी है? शाहरुख खान से ये सब चीजें सीखी जा सकती हैं.

गोविंद नामदेव ने ये भी बताया कि  शाहरुख खान को पीठ और रीढ़ की हड्डी में काफी समय से तकलीफ रही है, लेकिन काम के प्रति शाहरुख का जुनून इस दर्द से कहीं बड़ा है. सेट पर उन्होंने देखा कि शाहरुख को काफी फिजिकल प्रॉब्लम्स थीं, खासकर उनकी बैकबोन को लेकर, लेकिन उन्होंने कभी इसकी परवाह नहीं की.  गोविंद ने कहा कि शाहरुख के इसी अनुशासन ने उन्हें सिखाया कि असल प्रोफेशनल डिसिप्लिन क्या होता है.

किंग में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगे. इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं. फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment