Trigrahi Yog 2026: 15 मार्च को बनेगा त्रिग्रही राजयोग, इन 3 राशियों की किस्मत करेगी जोरदार पलटी – trigrahi yog 2026 meen rashi surya shani shukra yuti lucky zodiac signs vrishabh mithun kumbh tvisg

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 26, 2026



Trigrahi Yog 2026: मार्च के महीने की जल्द ही शुरुआत होने वाली है और इस महीने में कई बड़े शुभ योगों का निर्माण होने वाला है, जिनमें से एक है त्रिग्रही राजयोग. त्रिग्रही राजयोग 15 मार्च को मीन राशि में सूर्य, शनि और शुक्र की युति से बनेगा. दरअसल, 2 मार्च को शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे, शनि वहां पहले से ही बैठे हैं और सूर्य देव भी 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे.  और पढ़ें

ज्योतिषियों के अनुसार, त्रिग्रही योग के बनने से जातकों को करियर में ऊंचाइयां, सुख समृद्धि और खुशियां हासिल होती हैं. साथ ही, भाग्य का भी साथ प्राप्त होगा. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनको त्रिग्रही योग के बनने से सफलता हासिल होने वाली है. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय लाभ देने वाला साबित हो सकता है. इस दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं. कुछ लोगों को मनपसंद नौकरी भी मिल सकती है. बिजनेस से जुड़े लोग अपनी योजनाओं में सफलता पा सकते हैं. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. घर का माहौल भी सुखद रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को इस दौरान करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. काम के क्षेत्र में बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. ऑफिस में आपकी इमेज बेहतर होगी. परिवार में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. 

कुंभ राशि

इस समय बन रहा योग कुंभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है. पहले से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. कामकाज में जो परेशानियां चल रही थीं, उनमें धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है. किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे आपके कई काम आसानी से बन सकते हैं. सेहत भी पहले से बेहतर रह सकती है और समाज में आपकी छवि मजबूत होगी.
—- समाप्त —-



Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment