AI summit में यूथ कांग्रेस प्रोटेस्ट का मामला, दिल्ली पुलिस की उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में रेड, हिरासत में लिया गया एक शख्स – AI Summit protest case Delhi Police conduct raids in Uttar Pradesh and Madhya Pradesh one person detained lclnt

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 22, 2026


AI समिट में हुए यूथ कांग्रेस के हंगामे के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में रेड की है, जहां एक शख्स को हिरासत में लिया गया और एक गाड़ी सीज की गई. मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें भी रेड में शामिल कर दी गई हैं. दिल्ली पुलिस ने कृष्ण हरि की कार दिल्ली से बरामद कर ली है. कार से टी-शर्ट और पोस्टर भी जब्त किए गए हैं. पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल एक और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है और जल्द ही उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है. बाकी आरोपियों की तलाश में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच लगातार रेड कर रही हैं.

गौरतलब है कि AI समिट के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर चार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस अब पूरे नेटवर्क और साजिश के एंगल से जांच में जुटी है.

क्या है पूरा मामला?
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान दिल्ली के भारत मंडपम में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन से हंगामा मच गया. प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें तुरंत मौके से हटा दिया.

यह घटना उस दिन हुई जब समिट में कई बड़े CEO शामिल हुए थे. इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर भारत की वैश्विक छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगाया है.

सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी QR-कोडेड पास के जरिए कार्यक्रम स्थल में दाखिल हुए थे. दिल्ली पुलिस के अनुसार, खुद को यूथ कांग्रेस से जुड़ा बताने वाले करीब 10 लोग प्रदर्शन में शामिल थे.

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी हॉल नंबर-5 के अंदर सफेद टी-शर्ट पहनकर या हाथ में लेकर पहुंचे थे, जिन पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों के साथ “India-US Trade Deal”, “Epstein Files” और “PM is compromised” जैसे नारे लिखे थे. हालांकि प्रदर्शन कुछ ही मिनट चला, लेकिन इससे वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई.

प्रदर्शन में कथित रूप से शामिल नेताओं में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (बिहार) कृष्णा हरि, बिहार के प्रदेश सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और तेलंगाना के नरसिम्हा यादव के नाम सामने आए हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment