Gold-Silver New Rates: अचानक ₹2100 चांदी सस्ती, हाई से अब 1.56 लाख रुपये कम, सोना भी धड़ाम – Gold Rate Fall Silver Price plunges today check latest 10 gram 24 karat yellow metal rate tutc

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 24, 2026



सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ अटैक ने जहां एक बार फिर ग्लोबल टेंशन (Trump Tariff Global Tension) बढ़ाई है, तो इसके चलते शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला फिर से दिखने लगा है. बात कीमती धातुओं पर असर की करें, तो बीते कुछ दिनों में गोल्ड-सिल्वर तेजी से चढ़े थे. और पढ़ें

मंगलवार को अचानक सोना सस्ता (Gold Rate Fall) हो गया और अपने पिछले बंद के मुकाबले इसका भाव 1300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिर गया. जबकि दूसरी ओर चांदी की कीमत तेजी के साथ खुलने के बाद झटके में 2100 रुपये से ज्यादा गिर गई. ताजा गिरावट के बाद अब चांदी अपने हाई से 1.56 लाख रुपये से अधिक सस्ती मिल रही है.

खुलते ही टूटा Gold Rateसोना-चांदी के दाम बीते कुछ दिनों में ट्रंप टैरिफ घमासान के बीच बढ़ी ग्लोबल टेंशन के चलते तेजी से भाग रहे थे. लेकिन मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले सोने का भाव (MCX Gold Rate) अपने पिछले बंद भाव 1,61,598 रुपये की तुलना में फिसलकर 1,60,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस हिसाब से 10 Gram 24 Karat Gold 1,303 रुपये सस्ता हुआ है. 

अपने हाई से अब कितना सस्ता सोना? सोने की कीमत में मंगलवार की गिरावट के साथ ही अगर बात करें, हाई लेवल से अब तक टूटे भाव के बारे में, तो बीते 29 जनवरी को Gold Rate रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था और इस स्तर को छूने के बाद तेजी से क्रैश हुआ था. अब भी सोना अपेन हाई से क्रैश (Gold Rate Crash From High) नजर आ रहा है. इसमें अब तक 32,801 रुपये की गिरावट आ चुकी है. 

Silver की कीमत भी फिसलीसोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमत में भी गिरावट (Silver Price Fall) देखने को मिली है. MCX पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव अपने पिछले बंद 2,65,333 रुपये प्रति किलो से खुलते ही टूटकर 2,63,183 पर आ गई और इस हिसाब से देखें, तो 1 Kg Silver Price अचानक ही 2150 रुपये कम हो गया. 

हाई से अब कितनी सस्ती मिल रही चांदी?बात Silver Price High से अब तक आई गिरावट की करें, तो चांदी की कीमत ने भी बीते 29 जनवरी को ही अपना नया लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था और पहली बात 4 लाख रुपये का स्तर पार करते हुए 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर पहुंची थी. इस हाई लेवल से अब 1 किलोग्राम चांदी 1,56,865 रुपये सस्ती मिल रही है. 

(नोट- सोना-चांदी या फिर गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
—- समाप्त —-



Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment