Gold-Silver Rates: आपने भी नहीं खरीदी? अचानक 15000 रुपये चढ़ी चांदी… सोना 3700 रुपये महंगा, जानें नए रेट – Gold Silver Price big surge Today after crash from high latest Sona chandi Bhav tutc

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 23, 2026


क्या आपने भी बीते दिनों सोना-चांदी की कीमतों में आए क्रैश (Gold-Silver Price Crash) के बीच खरीदारी नहीं कर पाई थी? तो बता दें कि अब एक बार फिर से तमाम कारणों के चलते गोल्ड-सिल्वर फिर रॉकेट की रफ्तार से भागने लगे हैं. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही Silver Price 5 फीसदी से ज्यादा या करीब 15,000 रुपये प्रति किलो उछल गया. वहीं दूसरी ओर Gold Rate भी ओपनिंग के साथ ही तेजी से भागा और झटके में 3700 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हो गया. हालांकि, अभी भी दोनों कीमती धातुओं का भाव अपने हाई से काफी सस्ता बना हुआ है. 

चांदी ने फिर मचाया गदर
MCX Silver Rate के बारे में बात करें, तो सोमवार को 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा कारोबार शुरू होने के साथ ही ये उछलकर 2,68,120 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची, जबकि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 1 Kg Silver Rate 2,52,944 रुपये पर क्लोज हुआ था. ऐसे में ओपनिंग के साथ ही चांदी का भाव 15,176 रुपये बढ़ गया है. बीते सप्ताह भी चांदी की कीमत में जोरदार उछाल आया था और ये हफ्तेभर में 8,584 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है.

जोरदार तेजी के बाद भी हाई से इतनी सस्ती 
भले ही बीते सप्ताह चांदी की कीमत में शुरू हुई तेजी, इस सप्ताह की शुरुआत के साथ भी नजर आई है, लेकिन इस जोरदार उछाल के बावजूद चांदी का भाव अपने लाइफ टाइम हाई से क्रैश (Silver Price Crash From High) ही दिखाई दे रहा है.

दरअसल, बीते 29 जनवरी को पहली बार चांदी 4 लाख के पार निकली थी और 4,20,048 रुपये प्रति किलो पर पहुंची थी, लेकिन इस स्तर को छूने के बाद से ही इसमें बड़ी गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ था और ये गिरते हुए 2.25 लाख रुपये तक टूट गई थी. हालांकि, अब हालिया तेजी के बाद भी ये हाई से 1,51,928 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है.

Gold Rate में भी जबर्दस्त उछाल 
न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने की कीमत में भी सोमवार को खुलने के साथ ही जोरदार उछाल दर्ज किया गया है. 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला Gold Rate अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले एमसीएक्स पर झटके में 3700 रुपये से ज्यादा चढ़ गया. बीते शुक्रवार को ये Yellow Metal 1,56,876 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी और सोमवार को ओपनिंग के साथ ही 1,60,600 रुपये पर पहुंच गई. यानी इसकी कीमत में 3724 रुपये की तेजी आई है. 

चांदी की तरह गोल्ड रेट भी अपने 29 जनवरी के लाइफ टाइम हाई लेवल 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में काफी सस्ता मिल रहा है. गिरावट का हिसाब देखें, तो इस सोमवार की जोरदार तेजी के बाद भी सोना हाई से 32,496 रुपये कम है.

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.) 

—- समाप्त —-



Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment