‘VSR कंपनी को कोई बचा रहा…’, अजित पवार प्लेन क्रैश पर रोहित ने मांगा एविएशन मिनिस्टर का इस्तीफा – Rohit Pawar Flags DGCA VSR Role in Ajit Pawar Aircraft Incident Demands Ram Mohan Naidu Resignation ntc dpmx

User avatar placeholder
Written by Hemant Gowda

February 21, 2026


अजित पवार के विमान दुर्घटना मामले को लेकर एनसीपी (एसपी) के नेता रोहित पवार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर सवाल उठाए और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से इस्तीफे की मांग की. रोहित पवार ने कहा कि इस विमान हादसे को लेकर उन्होंने अपनी ओर से जांच की है और इसमें कई गंभीर खामियां सामने आई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान जिस VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था, उसे बड़े और प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है.

रोहित पवार के मुताबिक, VSR कंपनी से जुड़े कई लोग सत्ता में हैं, इनमें से कुछ राज्यों में तो कुछ केंद्र में सत्तारूढ़ दल का समर्थन करने वाली पार्टियों से जुड़े हुए हैं. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि अगर कोई VSR कंपनी को बचाने की कोशिश कर रहा है, तो वह भी इस साजिश का हिस्सा है. रोहित पवार ने कहा कि डीजीसीए के कुछ अधिकारी भी कंपनी को बचाने में लगे हुए हैं.

उन्होंने कहा, ‘इस मामले में अगर अजित पवार को कोई न्याय दिला सकता है तो वह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हैं. मैं दोनों से अपील करता हूं कि इस मामले पर गंभीरता से ध्यान दें. मैं पीएम मोदी को ईमेल के जरिए पत्र भी लिखूंगा.’ रोहित पवार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी अपील की कि वह इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएं. इस दौरान उन्होंने हादसे की तकनीकी पहलुओं पर भी सवाल खड़े किए.

यह भी पढ़ें: ‘VSR कंपनी से कोई लेना-देना नहीं’, रोहित पवार के आरोपों पर आई मंत्री राम मोहन नायडू की सफाई!

रोहित पवार ने कहा कि दुर्घटना के समय विमान में सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई धमाके हुए थे, जिससे ब्लैक बॉक्स को लेकर भी संदेह पैदा होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि विमान में मैकेनिकल और मेंटेनेंस से जुड़ी गंभीर खामियां थीं. साथ ही जहां यात्रियों का सामान रखा जाता है, वहां अतिरिक्त पेट्रोल के कैन रखे गए थे, जिसकी वजह से आग लगी और हादसा हुआ. उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाए ताकि अजित पवार को न्याय मिल सके.

अजित पवार की विमान हादसे में हुई थी मौत

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की 28 जनवरी, 2026 को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी. यह हादसा महाराष्ट्र के बारामती (उनके गृहनगर) में लैंडिंग के दौरान हुआ. दुर्घटनाग्रस्त विमान एक Learjet 45 (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) था, जो दिल्ली बेस्ड कंपनी VSR Ventures द्वारा संचालित था. यह चार्टर फ्लाइट मुंबई से बारामती जा रही थी. हादसे में अजित पवार के अलावा अन्य 4 लोग मारे गए, जिनमें मुख्य पायलट सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, केबिन क्रू पिंकी माली और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव शामिल थे. विमान बारामती एयरस्ट्रिप से कुछ मीटर पहले लैंडिंग के दौरान (लगभग सुबह 8:30-8:45 बजे) क्रैश हो गया था.

—- समाप्त —-



Source link

Image placeholder

Lorem ipsum amet elit morbi dolor tortor. Vivamus eget mollis nostra ullam corper. Pharetra torquent auctor metus felis nibh velit. Natoque tellus semper taciti nostra. Semper pharetra montes habitant congue integer magnis.

Leave a Comment